लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for January 17th, 2009

दिल के मेहमान

Posted by hemjyotsana "Deep" on January 17, 2009

गम कभी दिल के मेहमान नहीं होते ,
दोस्त कभी दिल से जुदा नहीं होते ।

हद नहीं होती किसी प्यार के पैमाने की ,
चूर नशे में मयखाने नहीं होते ।

उम्र में घाव बढ़ते रहते फ़िर भी ,
दिल से बच्चे कभी सयाने नहीं होते ।

महफ़िल में आकर आफ़त मोल ली ,
यादो में अब तेरी वीरानें नहीं होते ।

दोस्ती प्यार के अब दौर नहीं ,
सच होता तो हम दिवाने नहीं होते ।

बुते-ए-बेपीर की कैसी ईबादत ,
पत्थर कभी किसी से खफ़ा नहीं होते ।

आइने से पुछलो अक्स एक अब तेरा मेरा ,
प्यार में हम हम, तुम तुम नहीं होते ।

नशा है “दीप” तेरा आज भी उतरा नहीं ,
वरना ख्यालों के फ़साने नहीं होते ।

Posted in Blogroll, deep, hemjyotsana, hindi, kavita, life, poems, shayeri, दोस्ती | Tagged: , , , , , , , , , , , , | 16 Comments »