जाते जाते वो यूँ ही सारी बात खत्म कर गया ।
मुहँ से कुछ भी ना कहा ,सारी बात खत्म कर गया ।
एक दिन मिला ऎसे ,सारी मुलाकात खत्म कर गया ।
कुछ सिलसिले शुरू किये थे उसने,
लेकिन अब वो हर शुरूवात खत्म कर गया ।
कुछ सपनों को मेरी निगाहों में बसा के वो ,
मेरे दिल से हर जस्बात खत्म कर गया ।
रुठा था तो मना लेते ,तन्हा था तो बुला लेते ,
कुछ यूँ हुआ के मिलने के सब हालात खत्म कर गया ।
उसने पुछे थे कुछ सवाल ,कुछ जवाब गलत दिये हमने ,
अब नहीं सुनता कहता हैं वो हर सवालात खत्म कर गया ।
Archive for दिसम्बर 9th, 2008
खत्म कर गया
Posted by Hem Jyotsana "Deep" on दिसम्बर 9, 2008
Posted in Blogroll, deep, hemjyotsana, hindi, kavita, life, poems, shayeri, Uncategorized | Tagged: कविता, भाई, लम्हें जिन्दगी के, हेम ज्योत्स्ना, hem jyotsana parashar, hindi poems, kavita, lamhe jindagi ke, poems in hindi | 5 Comments »













