लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

मुस्कान पहन कर देख ज़रा

Posted by Hem Jyotsana "Deep" on जून 18, 2008

अश्कों के वस्त्रों को त्याग ,

मुस्कान पहन कर देख ज़रा।

दर्द के सायों में ,

कांटों के हारों में ,

धुमिल जस्बातों में ,

यादों की सौगातों में ,

अश्कों के वस्त्रों को त्याग ,

मुस्कान पहन कर देख ज़रा।

ज़ख्मी हालातों में ,

तन्हाई के सवालातों में ,

रुखसत की उन रातों में ,

ख्वाबों के बिखरे टुकडों में ,

अश्कों के वस्त्रों को त्याग ,

मुस्कान पहन कर देख ज़रा।

टुटे कस्में-वादों में ,

गर्दिश के नजारों में ,

पतझड़ की सी बहारों में ,

टुटे हुऎ सहारों में ,

अश्कों के वस्त्रों को त्याग ,

मुस्कान पहन कर देख ज़रा।

About these ads

10 Responses to “मुस्कान पहन कर देख ज़रा”

  1. mehhek said

    ज़ख्मी हालातों में ,

    तन्हाई के सवालातों में ,

    रुखसत की उन रातों में ,

    ख्वाबों के बिखरे टुकडों में ,

    अश्कों के वस्त्रों को त्याग ,

    मुस्कान पहन कर देख ज़रा।
    hem ji bahut bahut khubsurat,zindagi ke har dukh dariya mein ashq to beh jate hai,unhe kuch pal baad tyag kar muskan ka pehnava chadha lena chahiye,ek sundar sa sandesa deti sundar si kavita ke liye badhai,bahut hi aashavadi hai.

  2. Annapurna said

    बहुत बढिया !

  3. ज़िंदगी का पॉज़िटिव नज़रिया दिया है जिसकी आज के युग में
    बहुत ही ज़रूरत है। वाह! स्वयं ही मुंह से निकलता है। बहुत सुंदर।

  4. siddharth said

    कठिन परिस्थिति में धैर्य, साहस, व आशावाद हमें प्रकाश की ओर ले जाता है। यह सब हम मुस्कराते हुए जी लें यही इस कविता का संदेश है। उत्तम!

  5. bhut hi sundar rachana.badhai ho.

  6. सुंदर व सकारात्‍मक भावों वाली कविता, धन्‍यवाद।

  7. bahut acche…. carry on

  8. बहुत बढ़िया और पॉजिटिव रचना. बधाई.

  9. Prem Piyush said

    समाईली डालना आसान है पर बहुत मुश्किल है मुस्कान पहनना, जब अंदर दुख का दरिया हो ।
    फिर भी कोशिश करूँगा जब एसी कविता पढी हो तो…

  10. Shubhashish Pandey said

    kya baat hai, bahut khub :-)

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

 
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

%d bloggers like this: