लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for April, 2008

एक मैं और एक मैं

Posted by hemjyotsana "Deep" on April 24, 2008

एक “मैं ” ….. “और एक मैं “…..

एक “मैं ” मालिक मासूम बचपन का
“और एक मैं “…. दौड़ती भागती राहों का राही |

एक “मैं ” जो बेखौफ़ मुस्कुराता ,
“और एक मैं “…. खोज में खुशियों के ,भीड़ में खो जाता |

एक “मैं” जो दीवारों से बेख़बर ,हर घर में जाता ,
” और एक मैं ” …. अपने मकान के वजूद के सपने को तरस जाता |

एक ” मैं ” झूठ सच से परे , मुस्कान लुटाता ,
“और एक मैं” … अपनी बातों में औरों को घुमाते-२ ,खुद घूम जाता |

एक “मैं ” माँ की गोद में महफूज सोता ,
“और एक मैं ” … अपनी चोटों पर खुद मरहम लगाता |

एक “मैं ” से इस….. ” और एक मैं ” के सफ़र में …..
जिंदगी की बहारें ना जाने कब पतझड़ बन गई |
कली खिली भी , पर खुशबू ना हुई |

एक “मैं ” से “और एक मैं” के बीच में ,
काश कभी खुद को “हम” में तलाशा होता |

तो आज यूँ “मैं “….. “और एक मैं ” ना होता |

Posted in Blogroll, deep, hemjyotsana, hindi, kavita, life, poems, shayeri, जिन्दगी, दोस्ती | Tagged: , , , , | 11 Comments »

अनूभूति में अब हम भी

Posted by hemjyotsana "Deep" on April 23, 2008

नमस्कार ,

इन दिनो लिखना बहुत कम होगया है ।

आज भी कोई कविता या रचना पोस्ट नहीं कर रही ।

आज सिर्फ़ ये समाचार आप तक पहुचाने आई हुँ कि अनुभूति के पिछ्ले अंक ( 14 april ) से मुझे भी अनुभूति में शामिल किया गया हैं ।

हेम ज्योत्स्ना पाराशर

सादर

हेम ज्योत्स्ना पाराशर “दीप”

Posted in Blogroll, anubhuti, deep, hemjyotsana, hindi, kavita, poems | Tagged: , | 2 Comments »

हेम की ज्योत्स्ना

Posted by hemjyotsana "Deep" on April 4, 2008

एक हार ने हरा दिया मुझको ,
जीत है क्या ? एहसास करा दिया मुझको ,
ये दुनियाँ भीड़ का एक सैलाब सा है ,
जब भी सुना ग़मों का एक शोर सा है ।
तेरे इन्तजार ने, तन्हाई से मिला दिया मुझको ,
तेरी चुप्पी हर शोर में सुनाई देती थी ,
आँखों को बन्द कर जब भी देखा ,
तू हर रंग में नजर आया ,
तेरी बातों पर जब भी चला मैं ,
मंज़िल तक रास्ता नजर आया ,
तू मेरे साथ है इस हॉंसले ने ,
तूफाँ में साहिल तक आना सिखा दिया मुझको ।
यूँ-ही भटक रहे थे हम वक्त के गलियारों में
ढूँढते रहे तुझे रात के सितारों में
पर सुबह को वो सब खो जाते हैं
हम एक बार फ़िर तन्हा हो जाते हैं
तू मिलेगा एक दिन चांद की तरह
इस सच ने रातभर तारों की तरह चमकना सिखा दिया मुझको
हर रात के अन्धेरे को चीर कर सुबह होती है
वक्त कितना भी बेरहम हो
एक दिन तो जीत होती है
समय के साथ “हेम ” की “ज्योत्स्ना ” फ़िर निखरेगी
मुझे यकीन है एक दिन किस्मत बदलेगी
इस लिये हार भी गये तो कोई ग़म नहीं
तुझसे हारे है ये जीत भी कम नहीं
समय और विश्वास के इस खेल में
बार बार हार कर बार बार जीतना सिखा दिया मुझको ।
हेम               =   सोना , Gold
ज्योत्स्ना      =   किरनें , Rays , light

Posted in Blogroll, deep, hemjyotsana, hindi, identity, india, kavita, life, poems, जिन्दगी | Tagged: , , , , , , , | 17 Comments »