आज से एक साल पहले मैंने २ comments करी थी २ ब्लोगस पर , हिन्दी कैसे लिखूँ ब्लोग पर ?
मेरे ब्लोग http://hemjyo.wordpress.com पर मुझे सबसे पहले जो प्रतिक्रिया मिली वो एक जवाब था somen का (जिन से मैंने पुछा था ) । उन्होने मुझे एक लिंक दिया और बताया के वहाँ में हिन्दी लिखूँ सकती हूँ और फ़िर उसे copy-paste करलूँ । बस फ़िर क्या था मैंने हिन्दी में ब्लोग लिखना शुरु किया और आज लम्हे ज़िन्दगी के ने एक साल पूरा किया ।
और लम्हे जिन्दगी के पर जो पहली प्रतिक्रिया आई वो वहाँ से जहाँ मैंने पुछा था हिन्दी लिखने के लिये ।मेरे दोनो ब्लोग पर जो पहली रचनाये थी वो उन दो comment का जवाब थी और उसके बाद से मेरे मन में ये बात घर कर गई के ब्लोगर…. बहुत अच्छे और सभ्य होते हैं जो किसी अन्जान की मदद बिना सोचे करते हैं ।
आज से ठीक एक साल पहले 2 मार्च को लम्हे ज़िन्दगी पर पहली पोस्ट प्रकाशित हुई थी ।
http://hemjyotsana.wordpress.com/2007/03/02/kalpnaaye-saari/
मार्च मैं कुल 4 रचनायें प्रकाशित हुई ।
और कोशिश करुगी के आगे भी अच्छा लिखती रहूँ ।
शुक्रिया आप सब भी का जिन्होने मुझे पढा सराहा सुधारा ।
सादर
हेम ज्योत्स्ना पाराशर “दीप”
लम्हे जिन्दगी के













