लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for February, 2008

वो दो आँखे ,वो मुस्कान

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 29, 2008

wo do ankhe wo muskaan_1
मदमस्त हवा में मस्त हुआ मैं
लहरो सा उछल रहा था ।
कल जब अपने घर के बहार
राहों से य़ूँ ही गुजर रहा था ।

रंगीन नजारे आँखों में ,
भर भर के झूम रहा था ।
चल रहा था , उड रहा था ,
अपनी धुन मे, बादल चूम रहा था ।

पर जैसे सपनो की राहें ,
आगे जाके गुम हो जाती हैं ,
चलते चलते गुलशन नें ,
पतझड की दस्तक आती हैं

वो दो आँखें ,वो मुस्कान ,
हर ओर नजर मुझे आती हैं ।
एक ख्वाब है या कोई है हकीकत ,
रह रह कर दिल मेरा जलाती है ।

क्यूँ सुरज तब से हारा सा है ,
क्यूँ कमरा मेरा ठंडाया हैं ।
भरी दोपहरी में भी देखो ,
क्यूँ अंधियारा गहराया हैं ।

चकाचॊंध में मेहनत ,
गुमनाम नजर बस आती है
मन्दिर, मस्जिद ,घर ,दुकान की दुनिया ,
पत्थर पर पत्थर का ढेर नजर आती हैं ।

चार दिवारो का ये घर ,
क्य़ूँ मैदान नजर बस आता हैं ।
और फ़िर इन सब पर वो हंसता हैं ,
वो मासुम सा चेहरा मुस्काता हैं ।

वो बेखॊफ हंसी संग मेरे ,
घर तक मेरे चली आती है ।
खामोशी से ना जाने कितनी ,
अनकही ,अनचाही बातें सुनाती हैं ।

मैं बेटा हूँ जिसका ,
vo do aankhe vo muskaan_3वो इस घर को बनाने वाला है ।
उस घर को , वहाँ उस घर को भी ,
ये मस्जिद भी ,वो मन्दिर भी ,
उस गुरुदारे का दर भी बनाया है उसने ,
इस चर्च में काम भी वो ही करता है ।
वो बाप हैं मेरा ,
फिर भी मेरा , अपना , मेरी माँ का ,
मेरी बहनो का पेट नहीं भर पाता है ।
हर रात ,मैं जब सर्द हवा से लडता हूँ ,
अपनी माँ के फटे आँचल में छिपता हूँ ।
नीलगगन में भरी दोपहरी ,
जल जल के रोज बढता हूँ ।
तुम मोल भाव से पानी पीते हो ,
मैं रेत मिले पाती पर जीता हूँ ।
पिता मेरे हैं वो लेकिन ,
क्यूँ सेवा सबकी करते हैं ।
बदले में मिलती हैं बस लाचारी ,
बस गुमनामी ,थोडी मजदूरी ,
एक छत भी बना के
क्यूँ वो मुझको नहीं दे पाते है ।
सब के महल बनाते रहते हैं ।
कहने को तुम रहते हो ,
इस मकान को घर भी कहते हो ।
मैं मालिक हूँ इन सब का ,लेकिन ,
मेरे सपनो को तोडकर ,
मेरे बच्चपन को मोडकर ,
तुम क्युँ मुस्काते हो ?
देख कर मेरी हालत ,
तुम आगे बढ जाते हो ।……….

wo do ankhe wo muskaan_2

सुन सुन कर इतना सब ,
होश मेरा उड जाता है ।
सब रंग हवा हो जाते हैं ,
दिल मेरा भर आता हैं ।

गुमनाम नाम मेरे घर को बनाने वाले का ,
याद जब मुझे नहीं आता हैं ।
फ़िर क्यों मेरे सपने को पुरा करने में ,
दिन रात वो क्यूँ लग जाता हैं ?

वो चेहरा कभी नहीं कुछ बोला ,      
पर रह रह के मुझे हकीकत दिखलाता हैं ।
मेरे देश का आने वाला कल
वो बच्चा ,मिट्टी में लिपटा दिखता है ।

.
वो दो आँखे ,वो मुस्कान ,
मुझे हर रोज सताती हैं ।
मेरे घर के आइने में ,
मुजरिम सा मुझे कह जाती हैं ।

Posted in 15-Aug, 26-jan, Blogroll, bharat, hemjyotsana, hindi, india, jagat, jeev, jhonpde, kavita, poems, जिन्दगी, भारतीये | Tagged: , , , , , , | 8 Comments »

हम वो राही हैं जिन्हे

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 27, 2008

कुछ रंगो को तुलिका की ज़रूरत नहीं होती 
हर बात को कहने के लिए जुबां की ज़रूरत नहीं होती 
हम वो राही हैं जिन्हे 
मंज़िल के लिए कारवाँ की ज़रूरत नहीं होती |
.
मर्ज क्या है , मिलने पर तेरे दवा की ज़रूरत नहीं होती |
कौन हो तुम ,जिससे कहने के लिए भूमिका की ज़रूरत नहीं होती |
विश्‍वास रिश्तों पर हो तो काफ़ी हैं ,
दोस्त को परखने के लिए इम्तहान की ज़रूरत नहीं होती |

सुनता हैं खुदा सबकी  , किसी किसी को दुआ की ज़रूरत नहीं होती |
बसा करते हैं यादों के मंदिर में ,उन्हे मकान की ज़रूरत नहीं होती |
तुम तो  आवाज़ से पहचान लेते हो ,
तेरे आगे बेवजह मुस्कुराने की ज़रूरत नहीं होती |

खुशियाँ लिए बैठे रहते हैं ,पर रोने के लिए बहाने की ज़रूरत नहीं होती |
क्या बात हैं इस रिश्ते में ,दोस्त के मिलने पर जमाने की ज़रूरत नहीं होती |
जिंदगी में ही जो मरते हैं हर पल के साथ,
उन्हे मौत से मिल के मरने की ज़रूरत नहीं होती |

एहसास आँखो से बात करते  तो ,दीप को कविता की ज़रूरत नहीं होती | नाव सुरक्षित हैं किनारे पर ,पर इसे लहरो से लड़ना सीखने की ज़रूरत नहीं होती |
बनाने  वाला जब खुदा है तो मिट नहीं सकते ,
जिसे रोशन करती हैं हवा , उस दीप को बचाने की ज़रूरत नहीं होती |

Posted in Blogroll, dosti, friend, friendship, hemjyotsana, hindi, kalpna, kalpnayein, kavita, life, poems, yaadein, yaadon, गीत, जिन्दगी, दोस्त, दोस्ती | Tagged: , , , , , | 8 Comments »

कविता हूँ मैं

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 27, 2008

हंसी खुशी ,रिश्ते नाते ,एहसास दोस्ती से मिल कर बनी कविता हूँ मैं ,

जो अपनी होकर भी , बुरी लगे , एक ऎसी ही अजीब दुविधा हूँ मैं ,

अशोक के गर्म खून सी, बौध्द शान्ति में पली , गुमनाम संगमित्रा हूँ मैं ,

शब्द से निर्मित हूँ , शब्द अन्त है मेरा ,

मुक्त छोड दो तो खो जाती हूँ , हर बार बाधंनी जो पडे , एक ऎसी भुमिका हुँ मैं ।

हुनर जिसका भीड में नजर आता है , वो एक छोटी सी कणिका हूँ मैं ।

जिसके दामन में अश्क गिर के सोते है ,शायद ऎसी एक अंकिता हूँ मैं ।

जिन्दगी के  रंगो से भरी , जख्मो से हर बार सजी ,

खुद से मिल खुद खो जाने वाली  , एक अनजान चित्रा हूँ मैं ।

Posted in Blogroll, deep, dosti, friend, friendship, friendship-day, geet, ghazal, hemjyotsana, hindi, kalpna, kalpnayein, kavita, life, poems, जिन्दगी, दोस्त, दोस्ती | Tagged: , , , , , , | 10 Comments »

रोहित जैन जी आपका स्वागत है

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 20, 2008

ब्लोग की दुनिया में अब एक नया नाम जुडा है रोहित जैन बहुत ही अच्छी गज़ले लिखते हैं रोहित जी ।मैनें सबसे पहले PDJS पर पढा था ।

जगजीत के एक फ़ेन है और क्या खूब लिखते आईये कुछ गज़लो के कुछ शेर में यहाँ लिख रही हूँ पर पुरी गज़ल तो आपको उनके ब्लोग पर ही पढनी होगी ।
1) वो शख़्स धीरे धीरे साँसों में आ बसा है
बन के लकीर हर इक, हाथों में आ बसा हैं2)

दिल के तलबखाने में आज कैसी शकेबाई सी है
कोई साज़ नहीं है कानों में शहनाई सी है

हाय तमाशा क्या लगा है मेरे दिल के आस पास
सुरूर-ए-कैफ़ की बारिश है और तन्हाई सी है

3)

काटे हैं इन्सान ने दिल की रगों से खंजर कई
दिल की हिम्मत से सुनो झुक जाते हैं लश्कर कई

4)

दिल जला उस की तस्वीर जल गई होगी
इश्क़ की आखरी तहरीर जल गई होगी

5)

चराग-ए-सोज़-ए-ग़म ‘रोहित‘ बुझ ना जाये कहीं
इस नूर से ही ज़िंदगी मैने ये सजाई सी है

for more 

http://rohitler.wordpress.com

रोहित जी आपका बहुत बहुत स्वागत है । आप लिखते रहे और हम सब को पढने को अच्छी गज़ले मिलती रहे ।

Posted in new blogs, rohit jain | 5 Comments »

जीवन बसंत

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 14, 2008

नए रगों से हुई फिर यारी, खिल गई हर फुलवारी,
भूल ले बीते पतझड़ को, शुरू नए सृजन की तैयारी।

हर ओर खिली हैं उम्मीदें, महकी जीवन बगिया सारी,
कल तक नन्हें पौधे थे, फल देने की है अब तैयारी।
भूल ले बीते पतझड़ को, शुरू नए सृजन की तैयारी।

मौसम हैं दो सुख-दुख, ज़िंदगी होती इनसे प्यारी,
जीवन वन में, पतझड़ संग, आती हैं बसंत ऋतु प्यारी।
भूल ले बीते पतझड़ को, शुरू नए सृजन की तैयारी।

ओढ़ के आँचल हरा भरा, फल फूल से भरी धरती न्यारी,
ज्यों डाल के वस्त्र कोमल, आभूषण पहन निकले नारी।
भूल ले बीते पतझड़ को, शुरू नए सृजन की तैयारी।

खुशियों में खोने वालों, दर्द का ज्ञान ना खोना,
याद रहे जीवन बसंत संग, आती फिर पतझड़ की बारी,
भूल ले बीते पतझड़ को, शुरू नए सृजन की तैयारी।

दर्द भरे किसी आँगन में, मीठी बच्चे की किलकारी
अंत है होता क्षण भंगुर, पतझड़ पर बसंत, ही भारी।
भूल ले बीते पतझड़ को , शुरु नये सृजन की तैयारी।

published on http://www.anubhuti-hindi.org/

Posted in Blogroll, basant, deep, geet, hawa, hemjyotsana, hindi, jeev, kavita, life, poems, shayeri, yaad, yaadein, yaadon, गीत, जीवन-बसंत, दोस्ती, बसंत | Tagged: , , , , , , , | 11 Comments »

के तुम आ गये

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 6, 2008

एक  गीत 

बेख़बर जिंदगी से जी रहे थे के तुम  गये |
कहुँ कैसे मरे जा रहे थे के तुम आ गये |

हे मजिंल कहाँ और राहें ये कैसी ,
यूँ ही बेवजह चले जा रहे थे के तुम आ गये |

कभी तो सुनू  हाल--दिल तुझसे तेरा ,
शोर--दुनिया सुने जा रहे थे के तुम  गये |

मुझे मुस्कुराने की आदत नहीं थी ,
बेसबब  हम रोए जा रहे थे के तुम  गये |

थे टूटे हुए पर , थे टूटे हुए ,
पर , ना बिखर पा रहे थे के तुम  गये |

थी वीरान दुनिया ख्वाबो की मेरी ,
ख्यालो में भी थे खामोशी के साये ,के तुम  गये |

जो सर को झुका लूँ ,लगे सामने तुम ,
जो आँखे करू बंद , नज़र आए तुम ,
तुम ही ये बताओ के तुम कौन हो ?
खुद ही से तेरी बातें किए जा रहे के तुम  गये |

Posted in Blogroll, deep, dosti, friend, friendship, friendship-day, geet, ghazal, hemjyotsana, hindi, kavita, khuda, life, poems, shayeri, sher, yaad, yaadein, yaadon, गीत, चन्द शेर, दोस्त, दोस्ती | Tagged: , , , , , , , | 6 Comments »

जिन्दा है ईशान

Posted by hemjyotsana "Deep" on February 4, 2008

किडनी रेक्रेट की खबर सुन सुन कर जहाँ मानवता इंसानियत रो रही है ।
जहाँ एक किसान को आत्महत्या करती पड रही है वो भी उस Bank loan पर जो उसने लिया नहीं…. इस सब के बीच भी कुछ ऎसा होता है जिस पर मानवता सिर उठा कर कहती है कि अभी मैं हूँ । कुछ ऎसे इंसान जो इंसानियत को जिन्दा रखे है ।
ईशान वेदम एक ऎसा नाम हैं जो अब जिन्दा ना होकर भी जिन्दा है ।
श्रीमत्ती स्वाति वेदम और वेदम जी ( हैदराबाद )  को जब पता चला के उनके बेटे को ब्रेन केन्सर (Brain cancer) है उनका बेटा सिर्फ़ 6-8 माह का था । ये सोच कर और सुन कर ही जहाँ मेरी आँखें नम हो जाती है वहाँ उन माँ बाप पर क्या गुजर रही होगी ।
वो जब अपने बच्चे को अपनी खोद में लेते होगें उसे दोडते भागते गिरते देख जब मुस्कुराते होगे तो उस हंसी में खुद खून के आँसू भी रोते होगे ।
जो परिवार अपने जिगर के लिये वो कुछ नहीं कर सकते थे सिर्फ़ एक बेबस इन्तजार के सिवा उस वक्त उन्होने एक ऎसा फ़ैसला लिया कि उस फ़ैसले के बाद उनका ईशान एक जिन्दगी नहीं 3 जिन्दगी जीने लगा । ईशाने की आँखे आज भी इस दुनिया को देख रही हैं ।
ईशान एक नहीं 3 घरो का चिराग बन गया ।
ईशान इस दुनिया सबसे छोटा अगंदान देने वाला बच्चा है ।
जब ईशान की मौत हुई वो सिर्फ 18 महीने का था |
 लेकिन उस दुख भरे माहोल में उसके अगंदान करने के अपने फ़ैसले को पुरा किया ।
ईशान की आँखे २बच्चों को लगाई गई है ।
आज ईशान एक नही ३बच्चो की जिन्दगी है ।
आज जब ईशान की माँ सुबह उठती है तो अपने बच्चे का खाली झुला देखती होगी तो नमी भरी आंखो मे एक सूकुन भी होगा एक उनका बेटा 18 महीने की उम्र में भी एक हीरो है जिसने ३घरो मे जिन्दगी दी है ।
सच मे ये खबर जब में NDTV पर सुनी तो आँखे भर आई और स्वाति वेदम जी के सलाम करने को जी किया ।
सलाम जिन्दगी ।

Posted in bharat, india, real-story | 3 Comments »