Posted by hemjyotsana "Deep" on January 2, 2008
जो गम देके तुमने सिखाया हमें ।
जिन्दगी में बहुत काम आया हमें ।
जब लगी ठोकर , गिर के बैठ गये ,
तब लगा पास तुमने बिठाया हमें ।
गुजर जाते बरसो मगर ना समझते ,
चन्द लम्हों में तुमने समझाया हमें ।
हे वही फिर भी, नई सी लगी ,
जाने कैसे दुनिया को तुमने दिखाया हमें ।
जो हुऐ हम परेशां , कहीं पे कभी ,
आ-आ के यादों में बहुत बहलाया हमें।
कभी जब लगा रुठे बैठे हैं हम ,
तो बहुत खूब तुमने मनाया हमें ।
जानते थे हम भी कुछ मगर ,
लगा जैसे सब तुम्ही ने बताया हमे ।
Posted in Blogroll, deep, dosti, friend, friendship, friendship-day, geet, hemjyotsana, hindi, kavita, life, nagame, ngame, poems, yaad, yaadein, yaadon, yaari, गीत, दोस्त, दोस्ती | Tagged: hindi poems, poems in hindi, hem jyotsana parashar, jindagi, लम्हें जिन्दगी के, lamhe jindagi ke, दीप, कविता | 13 Comments »