बिछुड़ ने की कोई रस्म नहीं होती
Posted by Hem Jyotsana "Deep" on दिसम्बर 3, 2007
तुझ से मिलने की ख़्वाहिश मेरी कभी कम नहीं होती
मेरे हाथों की लकीरों से , मेरी लड़ाई ख़त्म नही होती
यूँ तो रोशन है दिल का कौना कौना तुझसे ,
कभी तो आ , के तेरे बीन मेरे घर में रोशनी नहीं होती
तुझे तो मिलना है मुझ से मेरे साथ जीना है ,
ये अलग बात के ,खुदा से मेरी जंग ख़त्म नहीं होती ,
यहाँ के दरो-दीवार भी ख़फा रहते है मुझ से ,
ख़ुशबू-ओ -नज़रों की भी शिकायत कम नहीं होती ,
आ मेरे पास कभी यूँ गुन-गुनाता रहूँ तुझ को ,
मेरे ज़ुबान पर तेरी तारीफ़े , कभी ख़त्म नहीं होती
हम जो मिलेगे , ना बिछहड़ेगे कभी फिर से ,
मिलने के बाद , बिछुड़ ने की कोई रस्म नहीं होती ,
मैने ये कब कहा के तू मेरी साँसे धड़कन ज़िंदगी है ,
मगर तेरे बिन ये मेरी ज़िंदगी , ज़िंदगी नहीं होती














sachin shrivastava said
कभी कभी कहीं भी लिखीं कतरें कितनी अपनी लगती हैं अभी अभी ब्लॉगवाणी पर गया तो आप सबसे ऊपर विराजीं थीं. अपनी कविता की तरह. यह सबसे खूबसूरत शायरी है. अहसास की शायरी. इंसानी जज्बात की गहराई की शायरी. सारी की सारी गजलों का कथ्य अपने करीब का जीवन बताता है. यह ड्राइंगरूप के अकेलेपन का चित्र नहीं वरन किसी झरने के पास बैठकर शिद्धत से किसी को याद करने की सिंफनी है. बहुत खूब. हम आपके मुरीद हुए
parulk said
वाह,किसी का ख्याल आ गया,जो रोज़ यही बात दोहराते हैं…बहुत खूब
हम जो मिलेगे , ना बिछहड़ेगे कभी फिर से ,
मिलने के बाद , बिछुड़ ने की कोई रस्म नहीं होती ,
अनिल रघुराज said
हाथ की लकीरें कुछ नहीं होतीं। बस अपने में डूबे रहने का बहाना है। वैसे, शायरी जबरदस्त है।
मैने ये कब कहा कि तू मेरी साँसे धड़कन ज़िंदगी है,
मगर तेरे बिन ये मेरी ज़िंदगी, ज़िंदगी नहीं होती।।
विनोद पाराशर said
ज्योत्सना जी,
सच कहा आपने ’बिछुडने की कोई रस्म नहीं होती’.आपकी गजल पढते हुए मुझे भी एक शेर की कुछ पंक्तियां याद आ गय़ीं-
’जो पूछा यार से मॆंने,तूझे किसी से मॊहब्बत हॆ
तो यो लगा हंसकर के कहने बस तुम्हीं पर दम निकलता हॆ.’
mehhekk said
sach hi to hai bichudne ke koi rasm nahi hoti,ek aur khubsurat gazal,facinating.
Stuti said
“bina kisi prarna ke kavi ki kavita puri nahi hoti”
“lakh dhundlo dusro ki aankhon main khudko, per darpan ke bina ask ki tlash puri nahi hoti”
Its for Hem-
“is jmane main bhi log gr yoon alfajo se khela karte, to aap jaise kaviyon ki kamin nahi hoti”
अवनीश गौतम said
यहाँ अक्सर आता रहता हूँ. हर बार comment नहीं कर पाता. पर आपके ब्लोग पर हमेशा बढिया चीज़े मिलती है. अच्छे शेर. बधाईयाँ!
neeraj said
ज्योत्सना जी
आज आप के ब्लॉग पर पहली बार आया हूँ.
आप के पास बहुत अच्छे भाव हैं शब्द हैं लेकिन उनको ठीक से पिरोने कि कला नहीं है. ग़ज़ल के नाम पर यूँ तो बहुत प्रयोग हुए हैं लेकिन ग़ज़ल में काफिये और बहर का होना लाज़मी है.आप कोशिश करिये ये इतना मुश्किल नहीं जितना लगता है. शुरू में मुझे भी समझ नहीं आया था कुछ लेकिन धीरे धीरे सीख रहा हूँ.ये सब आने के बाद देखिये कैसा आप का लिखा निखार पे आता है. आशा है मेरी बात को आप अन्यथा नहीं लेंगी.
नीरज
sarwar alam ansari said
i am really impressed with the selection of “alfaaz” in your poetry. how beatifull they are. i think their arrangements might need a little more expertise.
hemjyotsana parashar said
sabhi ka dhaynewaad aapne samaye nikal kar pratikriya di

Avam
Neeraj jee aur Sarwar alam ansari jee
Aapki baatein ek hi aur isharaa karti hai aur main us aur prayasrat bhi hun
aasha hai ek din kamyab bhi ho paungi
aap yunhi sahyog dete rahein.
abhi mujhe bahut kuch sikhna hai
Saadar
hemjyotsana parashar
vkverma said
Jo hota hai, aap hota hai
aadami ki bisat kuchh bhi nahi
mai jo aksar udhas rahata hoon
baat ye hai, ki baat kuchh bhi nahi
sarwar alam ansari said
The comments above at s.no6 by Stuti ji mentions the word ‘alfajo’. The correct word is ‘alfaaz’ which is already a plural of ‘lafz’–so we don’t need to use the word ‘alfajo’. In my opinion use of words need a great deal of accuracy in general writing and poetry as well. A ‘Shayar’ looks upon the beautifully selected words in the same way as a lover looks upon his or her beloved. Only then a great ‘shayari’ comes out. What is your opinion jyotsna ji ?
hemjyotsana parashar said
shukriya ansari jee
aapne alfaaz ke baare mein jo kahaa. Aap aage bi hamara urdu alfaaz(shabd) gyaan badhate rahenge yahi umeed hai.
कुछ साल ज़िन्दगी के « Kreative Hunting in a Synthetic World… said
[...] बिछुड़ ने की कोई रस्म नहीं होती [...]
Sahdev Jain said
It’s an amazing poem viz. ‘BICHCHADNE KI KOI RASAM……….’, it touched me to the deepest of my heart. Keep going on like that. The comments being received by you are dominantly appreciable in your favour, but first pay attention to the critics, they r d really promoters, if you shall accept their thoughts in positive manners – Sahdev Jain