लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

सच्ची दीपावली ….

Posted by hemjyotsana "Deep" on November 10, 2007

मुझे कपड़े दिलाना ये खिलाना वो खिलाना ,
यहाँ घुमाना वहाँ ले जाना या नई कोई फ़िल्म दिखाना ,
नहीं मुझे ऐसे दिवाली नहीं मनाना |
हॅसना गाना और थोड़े पैसे बचाना ,
उससे एक भुखे को खाना खिलाना ,
इस बार दिवाली को मुझे ऐसे ही है मनाना |
इस दिन अपने अवगुण ढूँढ ,
मुझे इन्हे है दूर भगाना |
अपनी ग़लतियों को मान , ना दोहराने की कसमें खाना |
अपने सपनो को पावन कर , उम्मीदों के दीप जलाना |
ऐसे ही रोशनी के पर्व को रोशन कर के है मुझे मनाना |

 मेरे स्कूल के दिनों की एक कविता (1999)

6 Responses to “सच्ची दीपावली ….”

  1. mahendra mishra said

    दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें

  2. सरस शब्दों सें सच्ची दिवाली मनायी है तुमनें ।

    शाय़द ऐसे ही किसी दीपोत्सव से ‘दीप’ का प्रार्दुभाव हूआ है ।

  3. दीपावली पर प्रचलित ढर्रे पर लिखी हुईं कविताओं से अलग सरल-सुबोध भाषा में
    एक नया दृष्टिकोण लेकर अच्छा प्रयास है। बधाई स्वीकारें।

  4. विपिन चौहान"मन" said

    वाह बहुत सुन्दर
    बाल मन में ऐसे भाव का आना सहज नहीं होता
    और क्युकी ये आप ने उस मासूम उम्र में लिखी है इसलिए और ज्यादा प्यारी लगी है
    सुन्दर अभिव्यक्ति
    बहुत बहुत बधाई

  5. jagat said

    वाह बहुत सुन्दर
    बाल मन में ऐसे भाव का आना सहज नहीं होता
    और क्युकी ये आप ने उस मासूम उम्र में लिखी है इसलिए और ज्यादा प्यारी लगी है
    सुन्दर अभिव्यक्ति
    बहुत बहुत बधाई

  6. rakesh ranjan said

    pata nahi kaise aapke ight pe aa gaya,kuchh kavitaein bhi padhee.aab jaaney ka dil hi nahi karta…
    sacchi deepawali bahut achhi hai.

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>