लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for August 27th, 2007

प्रश्न तेरी है कीमत क्या ?

Posted by hemjyotsana "Deep" on August 27, 2007

प्रश्न तेरी है कीमत क्या ?
भूल है जाते ,गर तू हो सुलझ गया ।
प्रश्न तेरी है कीमत क्या ?
अनसुलझे उलझे जीवन की ,
क्या दिशा और दशा है क्या ?
तेरा उत्तर तुझसे ऐसे है मिले ,
जैसे जीवन से मौत मिलें ।
मिलें चैन आराम तुझे ,
जब तुझको तेरा उत्तर मिलें ।
पर तेरा उत्तर के सम्मुख अस्तित्त्व है क्या ?
प्रश्न तेरी है कीमत क्या ?
तू चमके बिन उत्तर के ऐसे ,
ज्यों चन्दा बिन सूरज के ।
लाखों भ्रम वाले उत्तर है शोभा तेरी ,
प्रश्न तेरी है कीमत क्या ,
मिलकर सूरज से जैसे चन्दा गुम हो जाता है ,
तेरा अन्त भी उत्तर के संग आता है ।
प्रश्न तेरी है कीमत क्या ?
जन्म तेरा बस उत्तर कारण ,
अन्त तेरा बस उत्तर कारण ,
और सच्चा प्रश्न यही है ,
प्रश्न तेरे है पास क्या ?
बस उत्तर , बस उत्तर , बस उत्तर ।

Posted in Blogroll, hemjyotsana, hindi, kavita, poems, prashan, प्रश्न-उत्तर | Tagged: , , , , | 11 Comments »