लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for August 9th, 2007

स्वतन्त्रता संग्राम से थका देश…

Posted by hemjyotsana "Deep" on August 9, 2007

VandemataramVandemataramVandemataram

देश हमारा , दिवस महान मना रहा है ,
प्रण करे हम ,इसे विकसित करने में कोई कमी ना छोड़ेगें ।
स्वतन्त्रता संग्राम से थका देश आराम बहुत अब कर चुका ,
अब और नहीं इसे सो ने देगें ।
लोकतन्त्र के इस महान देश की दुर्गति अब ना होते देगें ।
राम जन्मे ,कृष्ण जन्मे बुध्द नानक गुरू जन्मे ,
रावण को जन्म ना लेने देगें ।
कंस हुआ यदि कोई देश में ,
प्रण करले के प्राण उसके पल-भर में हम हर लेगें ।
अच्छाई हम चुन के जहाँ की , खुशियाँ सब जगह बिखेर देगें ।
चन्द्रगुप्त , चाणक्य , अशोक की इस धरती पर ,शकूनी को ना होने देगें ।
लक्ष्मीबाई शिवाजी राणा के देश में ,लहू निर्दोश का ना बहने देगें ।
प्रण करले इस देश कर्म भूमि बना कर रण भूमि ना बनने देगें ।
देगे सम्मान सभी को , पर अपमान देश का ना होने देगें ।
गंगा यमुना की पावन धरती को ,
ऋषि मुनियों के अमर ज्ञान को ,
ईश्वर अल्लाह के पवित्र धाम को , नापाक नहीं होने देगें ।

आओ जोड़े नये शब्द , आओ छोड़े नये पैगाम ,
जय जवान , जय किसान , जय विज्ञान में ,
आज जोड़े , जय इंसान , जय हिन्दुस्तान ।

VandemataramVandemataramVandemataram

Posted in 15-Aug, bharat, desh, hemjyotsana, hindi, india, kavita, poems, देश, भारतीये, स्वतन्त्रता दिवस, स्वतन्त्रता संग्राम | Tagged: , , , , , , | 5 Comments »