लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for August 7th, 2007

अनुगूँज 22: हिन्दुस्तान अमरीका बन जाए तो कैसा होगा - पाँच बातें

Posted by hemjyotsana "Deep" on August 7, 2007

Akshargram Anugunj

मेरा अमरीका मय भारत ———->

1
सुबह के 11 बजे जब में उठी तो आदत से मजबूर बोली रामू ………… चाय ?
कोई जवाब नहीं आया आता भी कैसे अमरीका मय भारत जो था । अमरीका में नौकर मिलना ना मुम्किन सा होता है ।

भारत में कुछ मिले ना मिले रामू तो है । :)

2
मैं अपने Hightech घर में Simple सी दाल बना रही थी । रोटी बन चुकी थी , चटनी भी तैयार थी ।
बस दाल का तड़का बाकी था । वो लगाया और जैसे ही खाना शुरू किया बाहर से आवाजें सूनी । दमकलें , पुलिस , सारे पड़ोसी इकत्रित मेरे दरवाजे को निहार रहे थे । मैं तो ड़र गई अमरीका मय भारत में भी दाल रोटी खाने वाते इतने है ।
पर जब पता चला के वो मेरे घर मे आग लगी है इस खबर के साथ मुझे निहार रहे , मेरी अमुल्य दाल की चिंता तो कम हुई । :)

सावधान => अमरीका मय भारत में तड़का लगी दाल प्रतिबन्धित है। दिपावली पर पटाके नहीं फोड़ सकते ।
और अगर गलती से कोई अगरबत्ती जलाना चाहे या दाल में तड़का लगाना चाहे तो आग-संवेदक बन्द करना ना भूलें । :)

3
आज सभी खब्बूओ के लिये खूश-खबरी ।
भारत को अमरीका मय भारत बनाने के हेतू- जनसंख्या कम करने के लिये उन्हे शहीद नही होना पड़ेगा ।
अमरीका मय होने के लिये भारत की आबादी को कम तो करना पडेगा और 80% खब्बू ही तो होते है अमरीका में ।
हम तो सुरक्षित है खब्बू जो है । :)

4
एक शानदार सी कार जो परसो ही खरीदी थी । मै भ्रमंण पर निकली । क्या सड़क थी , क्या गति और किनती शानदार गाड़ियाँ ।
पर कुछ था जो मज़ा कम कर रहा था । कुछ था जो याद आ रहा था । अरे भाई साहब अमरीका मय भारत है , यहाँ भैंसो-गाय के टैफ्रिक में जो गाड़ी चलाने का मज़ा है वो नहीं मिलेगा । :)

5
मेरी कार एक शानदार बड़ी सी इमारत के सामने आकर रूकी ।
40 मज़िला इस इमारत को मै देखती रह गई । जानते है वो क्या थी वो सिर्फ कार पार्किगं । :)

,

Posted in america, anugunj, bharat, hemjyotsana, hindi, india, kalpna, kalpnayein, lekh, life, अनुगूँज, देश, भारतीये, लेख | Tagged: , , | 9 Comments »