क्या देश को बांट रहे Reality Live shows ? Indian Idol ,Voice of India , सा रे ग म प और भी ना जाने किनते शो है जो हमारी देश में छिपी प्रतीभा को सामने ला रहे । यकीनं ये बहुत अच्छा है हम सब के लिये । अवसर बढ़ रहे । अपने अपने क्षेत्र के ज्ञानी लोग उनका आकंलन करते है प्रतिक्रिया देते । अच्छी बात ये है कि जनता के लिये चुने जाने वाली प्रतीभा का फैसला भी जनता पर ही है ।
पर कुछ ऐसा है जो मेरे अन्तर आत्मा को ठीक नही लग रहा । मुझे ये सभी प्रोग्राम बहुत अच्छे लगते है । संगीत मेरी जिन्दगी है । अरे घबराये नही मैं किसी शो में नहीं आ रही हूँ और ना ही ऐसे किसी प्रयास में असफल रही हूँ जो अपनी खींज उतारने के लिये उनकी बुराई करने की कोशिश में हूँ ।
मैंने बचपन से अब तक यही सुना था कि सगींत को कोई सरहदो नहीं रोकती । सगींत बाटंता नहीं जोड़ता है परन्तू ये कार्यक्रम तो जैसे देश को बांट ने पर आमदा है। बंगाली प्रतीयोगी बंगाली में बंगाल से वोट मागंता है तो हिमाचल का प्रतीयोगी हिमाचल के लोगो से कहता है । UP का प्रतीयोगी कहता है के मैं UP से अकेला प्रतीयोगी हुँ मुझे जीताओ । कोई बंगाली है कोई राजस्थानी है कोई गुजराती है पर सवाल ये है कि फिर भारतीये कौन है ? TV वाले बस अपनी रोटी सेक रहे है क्या किसी को इस में कुछ गलत नजर नही आता ? या सिर्फ ये मेरे ही दिमाग का उपज है ?
सोचियेगा जरूर……….
मुझे कोई रास्ता नही मिला इस बात को उठाने का तो आप लोगो तक अपनी बात रखी । अपने विचार जरुर दीजियेगा । और अगर कोई किसी News Channel को ये बात पहुँचा सके तो मैं आभारी रहूँगी ।
पहला लेख है कोई गलती हो तो क्षमा कीजियेगा ।













