लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for जुलाई 24th, 2007

खुदा से मिलने की ज़िद कर बैठा …….

Posted by Hem Jyotsana "Deep" on जुलाई 24, 2007

पत्थर तराशता एक शक्स , खुदा से मिलने की ज़िद कर बैठा ।
हाथ लकीरों से भरे थे पहले , अब मगर छालो से भर बैठा ।

मोम की तरह पत्थर भी अगर पिघल जाते ,
हर किसी को जहाँ में खुदा फिर मिल जाते ,
ढूँढ ने जो चला , जिन्दगी को मैं , जिन्दगी से ही हाथ धो बैठा ।
हाथ लकीरों से भरे थे पहले , अब मगर छालो से भर बैठा ।

जब खुशियाँ थी , तो पास कितने चेहरे थे ,
हमको लगता था, उनसे रिश्ते कितने गैहरे थे ,
दो घड़ी क्या मिला मैं ग़म से , साथी पुराने सभी मैं खो बैठा ।
हाथ लकीरों से भरे थे पहले , अब मगर छालो से भर बैठा ।

खूशबू सी आरही थी , जिन्दगी के गुलशन से ,
रोशन था हर नज़ारा , महके हुऐ चमन से ,
मुस्कुराते-मुस्कुराते क्या हुआ ,बस यूँ ही अचानक मैं रो बैठा ।
पत्थर तराशता एक शक्स , खुदा से मिलने की ज़िद कर बैठा ।

थक गया मैं देख-देख कर गुनाह होते हुऐ ,
देखता हुँ मैं , खुद को भी तबाह होते हुऐ ,
घर से निकला बदलने दस्तुरे-जहाँ, घर का पता ही मैं खो बैठा ।
पत्थर तराशता एक शक्स , खुदा से मिलने की ज़िद कर बैठा ।

बड़ी प्यारी थी जिन्दगी , जिन्दगी के बिना ,
बेवजह समझने चला जीवन को दर्द के बिना ,
हँसते मुस्कुराते चेहरे को ,अचानक अश्क के दागो से भर बैठा ।
पत्थर तराशता एक शक्स , खुदा से मिलने की ज़िद कर बैठा ।

पत्थर तराशता एक शक्स , खुदा से मिलने की ज़िद कर बैठा ।
हाथ लकीरों से भरे थे पहले , अब मगर छालो से भर बैठा ।

Posted in hemjyotsana, hindi, kavita, khuda, life, poems, shayeri, Uncategorized | Tagged: , , , , | 20 Comments »

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.