लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for May 21st, 2007

लेंगे ना तेरा नाम…..

Posted by hemjyotsana "Deep" on May 21, 2007

जब दास्तान हम कहेगे , करेगे तेरा भी  जिक्र  हम ,
मगर ना फिक्र कर तू ,लेंगे ना तेरा नाम तक  हम ।

सुनते रहे सबकी दिल की दास्तान हम ,
कहना सके अपना हाल-ऐ-दिल हम ।

अपने सभी अजनबी लगे , जो कहीं राह में मिलें ,
अभी घर से चले थे दो ही कदम हम ।

क्युँ वक्त बेरुखी से कटा, जब बात हर किसी से की,
रहते है खूब खुश जब मिलते है खुद से हम ।

शहरों में है हर किसी की कहानी एक सी ,
नयी जिन्दगी जीने चले गांवो की तरफ हम ।

जिन्दगी एक दिन में सिमट गई ऐसे ,
सुरज के सामने जलते रहे बन के “दीप” हम ।

hemjyotsana.wordpress.com

hemjyo.wordpress.com

Posted in hemjyotsana, hindi, kavita, life, poems, shayeri | Tagged: , , | 2 Comments »