लम्हें जिन्दगी के

मेरी कवितायें

Archive for March, 2007

मन विजय करने चला…..

Posted by hemjyotsana "Deep" on March 9, 2007

हो चुका होना जो भी , हो चुका ,
मिल चुका मिलना था जो भी मिल चुका ,
हारता ही रहा मैं , अब मगर ,
मन विजय करने चला ।

वक़्त की ठोकर लगी हैं ,
रह गया पीछे बहुत मैं ,
थक गया मैं भी बहुत पर ,
वक़्त के संग मैं भी चला ,
मन विजय करने चला ।

पहचानना मुश्किल हैं ,
क्या सही और क्या गलत ,
पथ नया, साथी नये, मैं वही पर ,
हाँ छुपा के खुद को खुद मै ,
हाँ दबा के खुद को खुद मैं ,
दस्तुरे जहाँ के संग चला ।
मन विजय करने चला ।

उठ रहा हैं तुफान मन में ,
हुँ अभी मंझधार में ,
फिर किनारे को चला ।
मन विजय करने चला ।

भुल बैठा अपना सपना ,
भुल बैठा अपना सब कुछ ,
अपने लिये मैं कुछ नहीं ,
अपनों के लिये कुछ करने चला ।
मन विजय करने चला ।

देख कर दंग हुँ ,
टूटे फुलों का कुछ अस्तित्व ही नहीं ,
टूट कर पत्ती भी मिट्टी में मिलें ,
ङर गया मैं देख कर अन्त इनका ,
अब मगर मैं शाख़ बनने चला ।
मन विजय करने चला ।

क्या कहूँ किससे कहूँ ,
कौन समझेगा मुझे ,
हर किसी की उलझनें ,
हर किसी की जिन्दगी ,
सबको अपनी ही पङ़ी हैं ,
मैं भी कुछ अपनी करने चला ।
मन विजय करने चला ।।

Posted in hemjyotsana, hindi, poems, shayeri | 3 Comments »